फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डासना तालाब में अवैध खनन: पूर्व विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष विरोध में धरने पर बैठे, प्रशासन को दी यह चेतावनी

Sun, 21 Jun 2026 06:30 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

डासना तालाब में कथित अवैध खनन के विरोध में पूर्व विधायक असलम चौधरी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्य रोकने और निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
धरने पर बैठे नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत डासना तालाब में कथित अवैध खनन पर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व विधायक असलम चौधरी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा तालाब पर हो रहे खनन को रुकवाने के लिए धरने पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन



नगर पंचायत डासना के खसरा संख्या 2076, 2077 और 2078, जिनका रकबा 75 बीघे दर्ज है, तालाब पर कथित अवैध खनन को लेकर बड़ा विरोध देखने को मिला। धौलाना के पूर्व विधायक असलम चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा और कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और तालाब पर ही धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि तालाब क्षेत्र में नियमों की अनदेखी करते हुए खनन कराया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्य रुकवाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

धरने पर बैठे पूर्व विधायक असलम चौधरी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने साफ कहा कि यदि यह कार्य नहीं रोका गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा अनिश्चितकालीन धरना भी दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो क्षेत्र का जलस्तर और पर्यावरण पूरी तरह प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी लोग दोषी हैं या जिनकी मिलीभगत सामने आती है, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें