फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शोर-शराबे का विरोध करने पर पूर्व बीडीसी सदस्य को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। गांव नूरपुर में रविवार देर रात शोर-शराबे का विरोध करने पर पूर्व बीडीसी सदस्य को शराब के नशे में उत्पात मचा रहे युवकों ने गोली मार दी। गोली दुकानदार के माथे के ऊपर लगी और सिर में धंस गई। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बेटे ने एक महिला सहित छह नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घायल शिवकुमार (55) के बेटे उमेश जाटव ने बताया कि रात करीब 11 बजे गांव के मिंटू उर्फ पिकेस, शुभम और क्रिश सहित कुछ युवक उनके घर के सामने गाली-गलौज कर रहे थे। पिता शिवकुमार, जो घर में ही किराना दुकान चलाते हैं, ने इसका विरोध किया।

आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी लाठी-डंडों और तमंचे के साथ उनके घर में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने शिवकुमार पर तमंचे से गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। परिजन घायल को तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने नूरपुर में ही रहने वाले मिंटू उर्फ पिकेस, उसकी मां सोनिया, शुभम, क्रिश, मोंटी और राज समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दो आरोपियों क्रिश और शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

वर्ष 2005 में बीडीसी सदस्य रह चुके शिवकुमार, गांव में पुलिस तैनात

घायल शिवकुमार वर्ष 2005 में बीडीसी सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 2015 और 2020 में प्रधान पद का चुनाव भी लड़ा था, जिसमें 2020 में वह दूसरे स्थान पर रहे थे। एसीपी ने बताया कि गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें