फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित को अस्पताल भिजवाकर सोसाइटी सैनिटाइज कराना भूले

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना पाजिटिव को अस्पताल भिजवाकर सोसाइटी को सैनिटाइज करवाना ही प्रशासन भूल गया। यह एक बड़ी लापरवाही है। जिस फ्लैट में संक्रमित मिला था उसी में पत्नी और बेटा रह रहे हैं। जिससे उन्हें भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सोसाइटी को सैनिटाइज करवाने के लिए कई बार प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। मामला एनएच 24 महरौली के निकट महागुनपुरम सोसाइटी का है। महागुनपुरम अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस सोसाइटी में दो हजार फ्लैट्स में करीब आठ हजार लोग निवासी रहते हैं। इसी सोसाइटी के गायत्री टावर में रहने वाले एक मीडियाकर्मी 24 मई को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे । उनको एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भिजवा दिया गया था। उनका आरोप है कि इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत पूरी सोसाइटी में न तो सैनिटाइजेशन करवाया गया और न संक्रमित के फ्लैट को सैनिटाइज किया गया। यहां तक कि संक्रमित के परिवार के अन्य सदस्यों को क्वारंटाइन और टावर को सील करने की प्रक्रिया भी नहीं की गई। इसको लेकर हर जगह काल किया गया, मुख्यमंत्री डीएम को ट्वीट किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। संक्रमित के फ्लैट में उनकी पत्नी व बेटा रह रहे है जिनको संक्रमण का बहुत ज्यादा खतरा हैं, व प्रसाशन उनकी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। परिवार के सदस्य भी बहुत अधिक खौफ में हैं। महागुनपुरम अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी ने इस बारे में डीएम से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक को लिखित में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही से सोसाइटी में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। संक्रमण के डर से कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें