\n\nसील टावर के साथ ही सोसायटी में हो रहा सैनिटाइजेशन\n\n- कृष्णा अपरा गार्डन के लोगों ने घर से बाहर निकलना किया बंद\n\n- सोसायटी में रह रहे रेजिडेंट्स ने ली फिलहाल दफ्तर से छुट्टी\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। मरीज मिलने के बाद से इंदिरापुरम की कृष्णा अपरा गार्डन सोसायटी की बी-3 टावर सील कर दिया गया है। सील होने के बाद से ही सोसायटी में सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिदिन सेनिटाइजेशन कराया जा रहा है। सील टावर के साथ ही पूरी सोसायटी को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं सोसायटी के रेजिडेंट्स ने भी बाहर निकलना बिल्कुल कम कर दिया है।\n\nआरडब्ल्यूए अध्यक्ष शवाब अहमद ने बताया कि हालांकि एक ही टावर सील हुआ है लेकिन आरडब्ल्यूए पूरी सोसायटी को लगातार सैनिटाइज करा रही है। इसके साथ ही यहां लोग खुद भी काफी जागरूक हैं। पार्कों में पहले से ही ताले पड़े हुए थे। वहीं अब कोरोना पोजेटिव मिलने के बाद से पूरी सोसायटी के लोगों ने खुद को घर में कैद कर लिया है। यहां तक कि बहुत से लोगों ने फिलहाल अपने दफ्तरों से ऑफ या फिर वर्क फ्राम होम की इजाजत मांगी है। वहीं सील टावर में रह रहे लोगों को जिला प्रशासन और सोसायटी की ओर से पूरी मदद की जा रही है। टावर में रह रहे लोगों को जरूरी सामान पहुंचाया लगातार सुरक्षित तरीके से पहुंचाया जा रहा है। शवाब अहमद ने बताया कि वह खुद भी इसी टावर में रहते हैं और जिला प्रशासन उनकी पूरी मदद कर रहा है।\n\n-----------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n