फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दूसरी बार भी बसपा प्रत्याशी ने नहीं दिया खर्च का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। व्यय प्रेक्षकों की अध्यक्षता में शुक्रवार को दूसरी व्यय निरीक्षण बैठक हुई। दूसरी बार भी बसपा प्रत्याशी सहित निर्दलीय प्रत्याशी उनकी पत्नी और भतीजे सहित दो अन्य पार्टियों के प्रत्याशी अनुपस्थित रहे। व्यय प्रेक्षक ने सभी पांचों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रेक्षक ने सभी प्रत्याशियों को निर्देश दिया कि व्यय निरीक्षण बैठक में प्रत्याशी या प्रत्याशी प्रतिनिधि का उपस्थित रहना अनिवार्य है। वह अपने साथ सभी लेन-देन का पूर्ण विवरण रखे जिससे निरीक्षण के दौरान कोई परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि अंतिम और तीसरा व्यय निरीक्षण 23 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में व्यय प्रेक्षक सौरभ नायक ने प्रत्याशियों के व्यय खातों का शेडो रजिस्टर से मिलान किया। इसमें भाजपा के प्रतिनिधि दिलीप कुमार गोयल, कांग्रेस के प्रतिनिधि अतुल शर्मा, राष्ट्रीय निर्माण पार्टी से आनंद कुमार और उनके प्रतिनिधि चंद्रमौली शर्मा, राष्ट्रीय जन कर्मठ पार्टी से प्रतिनिधि अनिल कुमार, समाज विकास पार्टी से प्रतिनिधि अंकुर त्यागी, निर्दलीय अवधेश कुमार, औरंगजेब, नत्थू सिंह चौधरी, रवि कुमार पांचाल मौजूद रहे जबकि बसपा से नंदकिशोर पुंडीर, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी से धीरेंद्र सिंह भदौरिया, राईट टू रिकॉल पार्टी पूजा सक्सेना, निर्दलीय अभिषेक पुंडीर, कविता अनुपस्थित रहे। शेडो रजिस्टर से मिलान करने पर प्रत्याशियों के व्यय खाते में अंतर पाया गया। उनके द्वारा नकद और बैंक की डिटेल सही नहीं मिली वहीं कुछ प्रत्याशियों के बैंक खाते से कोई भी लेनदेन होना नहीं पाया गया। बैठक के दौरान एडीएम एफआर सौरभ भट्ट, सीटीओ पुष्पांजलि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें