एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि इंदिरापुरम निवासी पल्लवी जैन के मुताबिक पिता रमेशचंद जैन की उम्र करीब 72 वर्ष है और अधिकांश बीमार रहते हैं। उनकी देखभाल के लिए दिल्ली के वजीराबाद नार्थ स्थित मेडिसिन नर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड के जरिए एक केयर टेकर जून माह में काम पर रखा था। उनके पिता के यहां देवरिया के हरैया गांव निवासी रितीक सिंह ने छह जून से काम शुरू किया। कुछ ही दिनों में आरोपी ने उनके पिता के मोबाइल में एप डाउनलोड कर यूपीआई ट्रांजेक्शन शुरू कर दिए। आरोपी केयर टेकर ने 17 जुलाई से 10 अगस्त के बीच विभिन्न बैंक खातों में उनके पिता के आईसीआईसीआई बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 14 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए हैं। इसकी जानकारी होने पर आरोपी रितिक सिंह घर में बीमार पिता को छोड़कर भाग गया। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।