फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल के लिए गाजियाबाद में टिड्डी दल का टला खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। टिड्डी दलों के गुरुग्राम, दिल्ली आदि के आने की सूचना पर जिले में कृषि विभाग और प्रशासन सर्तक हो गया था। लेकिन शनिवार की रात को टिट्डी दल दनकौर, जेवर आदि के रास्ते से होते हुए अलीगढ़ पहुंच गया है जिसकी वजह से कुछ समय के लिए खतरा टल गया है। हालांकि कृषि विभाग का कहना है कि हवा के रुख के अनुसार दूसरे दल के आने का खतरा है जिसकी वजह से अभी भी सभी टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर आदि जिलों में टिडडी का प्रकोप चल रहा था। शनिवार से हरियाणा के गुरूग्राम और अन्य जिलों में टिडडी दलों को देखा गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी आरएस वर्माने बताया कि शनिवार को टिड्डी दल गुडग़ांव से फरीदाबाद, पलवर, जेवर,दनकौर, सिकंदराबाद ,खुर्जा, अरनिया होते हुए अलीगढ़ से आगे निकल गया है। एक छोटा सा दल खैर में रुका हुआ जो हो सकता है रविवार की रात तक निकल जाए। हालांकि उनका कहना है कि खतरा अभी भी बना हुआ है और टीमें अलर्ट हैं। केंद्र सरकार की टीम के साथ संपर्क में हैं अधिकारी टिड्डी दल की निगरानी के लिए लगातार कृषि विभाग के अधिकारी केंद्र सरकार की टीम के साथ संपर्क में हैं। लगातार इसकी निगरानी की जा रही है और बात करके उनको ट्रैक किया जा रहा है कि टिड्डी दल अभी कहां और जिले की तरफ तो उनका रुख नहीं है। ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर का है इंतजाम जिले में सीडीओ अस्मिताल लाल की अध्यक्षता में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है और चारों ब्लॉक के लिए चार टीम बनाई गई है। यह सभी जिले गांवों को प्रधान आदि को सभी को अलर्ट कर रही हैं। इसके साथ ही वहां के किसान और ग्राम सचिव आदि भी किसानों को टिड्डी दल से कैसे बचा जाए इसको लेकर जागरूक कर रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि सभी किसानों को जागरुक किया जा रहा है कि अगर टिड्डी दिखे तो शोर मचाने वाले यंत्र जैसे बाजे, डीजे, थालियां आदि बजाएं। इसके अलावा टैक्टर माउंटेड स्प्रेयर का भी इंतजाम किया गया है जिससे टिड्डयों को भगाया जाएगा। इसके अलावा तुरंत कंट्रोल रुम को भी सूचना देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें