माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। पटेलनगर- प्रथम में स्ट्रीट लाइट और जल भराव की समस्या काफी है। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट्स खराब होने के कारण और अंधेरा होने के कारण अपराध भी हो रहे हैं और लोगों में भय भी बना हुआ है। वहां के निवासियों का कहना है कि लगतारा शिकातयों के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो कुछ निवासियों ने खुद के खर्चे पर बिजली के खंभे लगवाए और पार्क के पास फुटपाथ बनवाया। इसके लिए उन्होंने वहां के कुछ लोगों से सहयोग भी लिया। स्ट्रीट लाइट्स के लिए लगातार बिजली विभाग में शिकायत की थी थी जिसके बाद जे ब्लॉक पास बने पार्क के पास लोगों ने खुद बिजली का पोल लगवाया और लाइट लगवाई। उनका कहना है कि बरसात के दिनों में वहां इतना जलभराव होता है कि चलना मुश्किल है। लाइट ना होने की वजह से कई कार और स्कूटर भी चोरी हो गए हैं। निवासियों का आरोप है कि स्थानीय पार्षद वहां झांकने भी नहीं आते हैं। उनका आरोप है कि उन्होने अपने क्षेत्र में सड़क भी बनवा ली है और अन्य के लिए कोरोना के दौरान सेनिजाइजेशन भी नहीं कराया। ------ कोट्स स्ट्रीट लाइट की समस्या तो है ही पार्क में और पार्क के सामने बरसात में जलभराव हो जाता है। जल निकासी की व्यवस्था कराने केलिए कई बार शिकायत हुई बाद में खुद ही लोग मशीन बुलवा कर पानी निकलवाते हैं। नमिता भल्ला, निवासी ------ पार्क के सामने तो हमने पोल लगवाकर लाइट लगवा लिया। अन्य कई स्थानों पर अभी भी लाइट्स खराब हैं। अंधेरे में शाम को निकलने में काफी डर लगता है। कई बार शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं होती। संगीता जैन , निवासी इस क्षेत्र में बरसात में जल भराव हो जाता है। जिससे बरसात में बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। जल निकासी के लिए कई लोगों ने शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मोनिका भल्ला, निवासी ---------- पार्क में भी फुटपाथ तक पानी भरता है। सारे काम निवासी कैसे करा सकते हैं। लाइट्स की व्यवस्था तो किसी तरह से सभी ने मिलकर की लेकिन अन्य सभी काम तो हम नहीं करा सकते हैं। बबीता ,निवासी