गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को होटल और रेस्टोरेंट से खाद्य पदार्थ के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनएन झा के नेतृत्व में छह टीमों ने नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है।
एनएन झा ने बताया कि येलो चिली रेस्टोरेंट, नजीर फूड्स, मोती महल रेस्टोरेंट, पहलवान ढाबा ,लासा सिंह ढाबा, ठंडीराम, पिंड बलूची, सबवे रेस्टोरेंस्ट, चाइनावाल रेस्टोरेंट, अमृतसरी नान रेस्टोरेंट, सीएसके हॉस्पिटेलिटी , पीआरए फूड्स एंड बेवरेज रेस्टोरेंट , एसएनएस रेस्टोरेंट, मिठास स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, हीरा स्वीट्स, हल्दीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, बीकानेर स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट सहित 47 होटल और रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के सुधार के लिए मौके पर ही 17 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार ने बताया कि मिलावट के संदेह पर आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान में सुरेंद्र कुमार चौरसिया, राकेश कुमार यादव,निधि रानी, विनीता सिंह, प्रेमचंद, अमित कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, भावना अग्रहरिया, जयपाल सिंह मौजूद रहे।