फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला समूह के खाद्य उत्पाद ऑनलाइन मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में स्वयं सहायता समूह को आधुनिकता से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसमें जनपद के समूह की महिलाओं के तैयार उत्पाद को विभिन्न बड़े कार्यक्रमों का हिस्सा बनाने के साथ-साथ अब उन्हें ऑनलाइन बिक्री के अलग-अलग ई-कॉमर्स साइट पर डाला जाएगा। इसके लिए टीम को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

डीडीओ प्रज्ञा श्रीवास्तव ने बताया कि समूह की कई महिलाओं के उत्पाद ऑनलाइन बिक रहे हैं। यह संख्या कम है, इसे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण स्तर पर बने खाद्य उत्पाद की बाजार में डिमांड रहती है, ऐसे में इस प्रकार के उत्पाद को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर डाला जाएगा।
आठ में बने 2400 समूह, इस वर्ष बनाने हैं चार हजार
जानकारी के अनुसार इस वर्ष गाजियाबाद को महिलाओं के चार हजार नए समूह बनाने का लक्ष्य दिया गया है। यहां बीते आठ वर्षों में 2400 समूह बनाए गए हैं। इस वर्ष इस टारगेट तक पहुंचना भी चुनाैती होगी। जानकारी के अनुसार महिलाओं के लिए समूह को और बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इससे महिलाएं इससे जुड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें