सीबीआई अकैडमी के बराबर निर्माणाधीन राष्ट्रीय मेडिकल कॉलेज के मजदूरों को खाने का पेट खाने के पैकेट का वितरण करती स्वयंसेवी संस्था जनशक्ति
- फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- सीबीआई एकेडमी के बराबर नेशनल आयुर्वेदिक-यूनानी मेडिकल का हो रहा है निर्माण - कंस्ट्रक्शन साइट पर करीब 200 मजदूर रह रहे, जनशक्ति संस्था ने बंटवाए खाने के पैकेट माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कमला नेहरूनगर में सीबीआई एकेडमी के बराबर केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। लॉकडाउन के बाद कॉलेज का निर्माण संबंधी काम बंद है। ऐसे में कंस्ट्रक्शन साइट पर रह रहे भूखे करीब 200 मजदूरों को जनशक्ति एक आवाज संस्था ने अमलेश त्यागी व सिविल डिफेंस की मदद से 350 से अधिक खाने के पैकेट का वितरण कराया। कॉलेज के निर्माण में लगे मजदूर बीते दो दिनों से भूखे थे। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के इन मजदूरों का राशन खत्म होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में सामाजिक संगठन जनशक्ति उनके लिए राहत बनकर सामने आया। सूचना पर संगठन के पदाधिकारियों ने सिविल डिफेंस की रसोई में तैयार किए जा रहे खाने के पैकेटों का वितरण कराया। संगठन के पदाधिकारी व सपा युवजन सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज पंडित ने बताया कि उन्हें राष्ट्रीय मेडिकल कॉलेज में मजदूरों के दो दिनों से भूखे होने की जानकारी किसी से प्राप्त हुई। फिर उन्होंने सिविल डिफेंस व लोगों की मदद से इन मजदूरों के खाने की व्यवस्था करने की तैयारी शुरू की। फिर अमलेश त्यागी की ओर से 200 खाने के पैकेट और सिविल डिफेंस की ओर से 150 से अधिक खाने के पैकेटों का साइट पर जाकर मजदूरों को वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि सेक्टर-23 संजयनगर के जागृति विहार में बृजमोहन शर्मा ने 100 खाने के पैकेटों का वितरण जरूरतमंदों में कराया। इस मौके पर समाजसेवी भूषण पंडित, डा. हरीश शर्मा, उमेश त्यागी, आलम, बृजमोहन शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।