पानीपत। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों व स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए एक नई सेवा शुरू की गई है इस सेवा के अंतर्गत हर 10 मिनट में डॉक्टर व स्टाफ को हाथ धोने के निर्देश दिए जा रहे है। ताकि डॉक्टर व स्टाफ सुरक्षित रहे। इसके अलावा लाउडस्पीकर से लगातार मरीजों को एक दूसरे से डिस्टेंस बनाकर चलने वह खड़े होने के निर्देश दिए जा रहे हैं लोगों को समझाया जा रहा है कि हम कोरोना वायरस से जंग संयम और जागरूकता से जीत सकते हैं। इसलिए अस्पताल में मास्क का प्रयोग करें किसी भी वस्तु को नाच हुए बार-बार हाथ धोए।