फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पीडीए ने रोक के बाद गांवों में जाकर छात्राओं को दी साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोनी। पीडीए सम्मान समारोह और साइकिल वितरण कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने के बाद आयोजकों ने छात्राओं तक साइकिल पहुंचाने का दूसरा रास्ता अपनाया है। कार्यक्रम स्थल पर आयोजन नहीं हो पाने के बाद अब गांव-गांव जाकर छात्राओं को साइकिल वितरित की जा रही है। दो दिनों में लोनी के चार गांवों की 65 छात्राओं को साइकिल दी गई है। साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे खिल उठे। ग्रामीणों ने कहा कि इससे बेटियों को स्कूल आने-जाने में सहूलियत के साथ पढ़ाई को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन

दरअसल, 25 अक्तूबर को अंकुर विहार थानाक्षेत्र के गढ़ी गांव में सरकारी जमीन पर पीडीए सम्मान समारोह और साइकिल वितरण कार्यक्रम प्रस्तावित था। आयोजन से पहले नगर पालिका ने बिना अनुमति मंच और टेंट लगाने पर आयोजक पर करीब 10.80 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया था। साथ ही पुलिस और प्रशासन को पत्र भेजकर कार्यक्रम रुकवाने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने सरकारी जमीन खाली कराकर कार्यक्रम नहीं होने दिया। निजी फार्म हाउस पर भी आयोजन की अनुमति नहीं मिली। आयोजक अनुज के मुताबिक, मीरपुर हिंदू में 25, गढ़ी जस्सी में 15, सिरौरा सलेमपुर में 15 और भूपखेड़ी में 10 छात्राओं को साइकिल दी गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें