फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से पहले ही ट्रेनें थीं लेट, ब्लॉक ने और बिगाड़े हालात

Fri, 09 Dec 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन
विज्ञापन
 कोहरे की वजह से ट्रेनों का शेड्यूल पहले से ही बिगड़ा हुआ था, बृहस्पतिवार को गाजियाबाद-देहरादून रूट पर ब्लॉक ने हालात और बदतर कर दिए। देहरादून रूट पर ब्लॉक के कारण बृहस्पतिवार को 15 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित रहीं, कई ट्रेनों को बीच रास्ते रोका गया।
विज्ञापन


कोहरे की वजह से भी कानपुर, लखनऊ, मेरठ रूट की 30 से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं। यात्रियों को पांच से 27 घंटे ज्यादा ट्रेनों में बैठे रहना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कई ट्रेनें ऐसी हैं जो दिल्ली से बृहस्पतिवार को रवाना होनी थीं, लेकिन लेटलतीफी की वजह से अब वह शुक्रवार को तड़के चलेंगी।

इनमें नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी भी शामिल हैं। यह ट्रेन नई दिल्ली से बृहस्पतिवार दोपहर 3:30 बजे की बजाय शुक्रवार तड़के 2:30 बजे रवाना की गई। लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी 4:10 घंटे, नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी 1:05 घंटे, नई दिल्ली-कालका शताब्दी 3:20 घंटे, दिल्ली-आजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस 7 घंटे, नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 5:05 घंटे, कालका-दिल्ली-हावड़ा मेल 8 घंटे, आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस 10:50 घंटे, नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस 5:20 घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस 8:50 घंटेनई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस 1:15 घंटे, इलाहाबाद-नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस 1:30 घंटे, नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस 3:50 घंटे आनंद विहार-रीवा एक्सप्रेस 7:15 घंटे, आनंद विहार-गुवाहाटी नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस 14:15 घंटे के लिए री-शेड्यूल कर चलाई गई। ऐसे में यात्रियों को कई घंटे तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


देहरादून रूट पर बीच रास्ते रोकी गई ट्रेनें
लक्सर-देहरादून रेल सेक्शन पर मोतीचूर और रायवाला स्टेशन के बीच बृहस्पतिवार को 8:30 का मेगा ब्लाक  लिया गया। इस दौरान कई लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि लंबी दूरी की ट्रेनों को बीच रास्ते रोका गया।

बृहस्पतिवार को नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी और देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी को सहारनपुर स्टेशन पर ही निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस को दोनों ओर से हरिद्वार स्टेशन पर, देहरादून-इलाहाबाद संगम एक्सप्रेस को लक्सर स्टेशन पर, देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस को लक्सर स्टेशन पर टर्मिनेट कर दिया गया।

बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस को 120 मिनट, बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस 30 मिनट, उज्जैन-देहरादून उज्जैनी एक्सप्रेस को एक घंटे के लिए बीच रास्ते रोका गया। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कोहरे ने रोकी हाईवे पर वाहनों की रफ्तार
 बृहस्पतिवार को क्षेत्र में छाए घने कोहरे ने एनएच-58 और 24 पर भी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। कोहरा इतना घना था कि लोगों को दिन में ही वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह 10:30 बजे के बाद कोहरा छंटा तो ट्रैफिक की रफ्तार बढ़ी।

बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे से ही कोहरा शुरू हो गया था। सुबह छह बजे तक कोहरा इतना घना हो गया था कि 10 मीटर दूर भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसकी वजह से सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा तो वहीं नौकरीपेशा लोग भी ड्यूटी पर लेट पहुंचे।

लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। शहर के कई हिस्सों और हाईवे पर विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गई थी। इसके चलते वाहन चलाना भी मुश्किल हो रहा था। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी 11 दिसंबर तक कोहरे की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।

इसकी वजह से न्यूनतम तापमान और नीचे गिरेगा। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्रंी सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें