फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सुबह हल्की ठंड के साथ कोहरा, दिन में गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सुबह और रात में हल्की ठंड के बीच कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है। रविवार सुबह मेरठ रोड, जीटी रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक सुबह के समय कोहरा रहने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सीमित गति में वाहन चलाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, दिवाली के आसपास कोहरा रहने की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम साफ रहने के आसार हैं। इसका असर दिन के तापमान पर भी पड़ सकता है। तेज धूप के कारण दिन में गर्मी का अहसास बढ़ सकता है। वहीं, मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।
रविवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे दिन में हल्की गर्मी का अहसास हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। चक्रवात के कमजोर पड़ने और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं होने के कारण मौसम साफ बना हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें