फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन कैंसिल रहेगी हुबली की फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nदो दिन कैंसिल रहेगी हुबली वाली फ्लाइट\n\n- मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के गाइडलाइन से फंसा पेंच\n\n- जारी गाइडलाइन के मुताबिक 500 किमी. से अधिक दूरी पर नहीं हो सकती सेवा शुरू\n\n- स्टार एयर ने भेजा अप्लीकेशन, उड़ान की मांगी मंजूरी माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन की गाइडलाइन के बाद हुबली की उड़ान में पेंच फंस गया है। हिंडन एयरपोर्ट से मंगलवार को भी हुबली के लिए उड़ान थी जो कैंसिल कर दी गई। हुबली के लिए यह उड़ान 26 और 27 मई को कैंसिल रहेगी। स्टार एयर इंडिया ने मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन में उड़ान की अनुमति के लिए आवेदन किया है। स्टार एयर के पीआरओ विक्रम चौहान का कहना है कि पहले घरेलू उड़ान को झंडी दे दी गई थी। ऐसे में 25 के लिए बुकिंग कर ली गई थी। वहीं 24 मई को मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन की ओर से उड़ान से संबंधित गाईडलाइन जारी की गई। गाइडलाइन के मुताबिक 500 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए उड़ाने नहीं होनी थी। हालांकि 25 मई के लिए पहले ही बुकिंग हो गई थी ऐसे में सोमवार को उड़ान की मंजूरी मिली। विक्रम चौहान ने बताया कि स्टार एयर के साथ ही अन्य कंपनियों ने भी जिनकी उड़ाने 500 किमी व इससे अधिक की है, मिनिस्ट्री से उड़ान की मंजूरी के लिए आवेदन किया है। विक्रम चौहान का कहना है कि उम्मीद है कि अगले दो दिनों में यह मंजूरी मिल जाएगी, इसी वजह से दो दिन के लिए ही फ्लाइट कैंसिल की गई है। वहीं पिथौरागढ़ वाली फ्लाइट मंगलवार को भी ऑपरेट नहीं हो सकी।\n\n--------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें