फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मिठाइयों पर मंडरा रही थीं मक्खियां व चींटियां, 2500 किलो कराई नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। निडौरी गांव में 2500 किलोग्राम मिठाइयों को गंदगी, मक्खियां और चींटियां पड़ी होने के कारण नष्ट कराया गया। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से उसका कारोबार भी बंद करा दिया गया। इसके अलावा खोड़ा कॉलोनी से जब्त किए गए चार क्विंटल 70 किलोग्राम पनीर को भी नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

मेरठ मंडल के सहायक आयुक्त खाद्य वीके वर्मा के साथ खाद्य सुरक्षा की टीम ने निडौरी में खाद्य कारोबारी के यहां अहमद सलाम की मिठाई बनाने वाली फैक्टरी में कार्रवाई की। वहां लगभग 2500 किलोग्राम तैयार मिठाई का भंडारण पाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि वहां पर रसगुल्ला, बेसन की बूंदी, रंगीन रसगुल्ला, खोया, मिल्क केक, गुलाब जामुन तैयार करके रखे हुए थे लेकिन गंदगी थी और इसके अलावा मक्खियां, चींटियां और गंदगी पड़ी होेने के कारण सबको नष्ट कराया गया। इससे पहले खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने वहां से जांच के लिए नमूने लिए। नष्ट कराई गई मिठाइयों में 200 किलोग्राम रंगीन रसगुल्ला, 100 किलोग्राम सफेद रसगुल्ला, 25 किलोग्राम काजू बर्फी जिसका अनुमानित मूल्य 103000 रुपये शामिल था।
इसके अलावा महालक्ष्मी गार्डन खोड़ा कॉलोनी से मोहम्मद अबरार के वाहन से तीन क्विंटल 60 किलोग्राम पनीर और खोड़ा से ही रमेश चंद के वाहन से एक क्विंटल 10 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें