फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रुपये लेने के बाद नहीं दिया फ्लैट, बिल्डर पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा हाउसिंग प्रोजेक्ट के बिल्डर ने रुपये लेने के बावजूद फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया। पीड़ित ने कोर्ट के माध्यम से बिल्डर समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अभिषेक मिश्रा का कहना है कि उनके ससुर रामानुज त्रिपाठी ने वर्ष 2019 में उन्होंने राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा हाउसिंग प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदा था। जिसके उन्होंने 40 लाख रुपये से बिल्डर के पास जमा कर दिए। उन्हें 2020 में फ्लैट पर कब्जा मिलना था। बिल्डर प्रोजेक्ट में देरी होने का हवाला देते हुए घुमाता रहा। वर्ष 2022 में बिल्डर ने प्रोजेक्ट पर एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से 172 करोड़ का लोन ले लिया। बाद में उन्हें आवंटित फ्लैट को दूसरे को बेचने के लिए नीलामी का विज्ञापन जारी कर दिया।
उन्होंने विरोध किया तो बिल्डर व उसके स्टाफ ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अशोक गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, विनोद गुप्ता, राजदीप व रोहित डागर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें