फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट बेचकर फर्जीवाड़ा करने में बिल्डर गिरफ्तार, भाई फरार

विज्ञापन
कविनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार बिल्डर विजयंत जैन - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फोटो समाचार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। फ्लैट बनाकर करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा करने के आरोप में कविनगर पुलिस ने एक बिल्डर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कई स्तर पर फर्जीवाड़ा किया। बिल्डिंग व फ्लैटों पर बैंक लोन का नोटिस चस्पा होने पर फ्लैट धारकों को धोखाधड़ी का पता लगा पुलिस का कहना है कि फर्जीवाड़े में बिल्डर का भाई भी शामिल है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।..... कविनगर एसएचओ मोहम्मद असलम ने बताया कि सी-10 रामप्रस्थ लिंक रोड निवासी विजयंत जैन बिल्डर है। इसने स्वर्ण जयंतीपुरम में फ्लैट बनाए थे, जो अलग-अलग लोगों को बेच दिए। इसके बाद विजयंत जैन ने एक अन्य व्यक्ति को पूरी बिल्डिंग बेच दी। यहां भी बिल्डर का फर्जीवाड़ा खत्म नहीं हुआ, उसने बैंक से बिल्डिंग पर करीब सवा करोड रुपए का लोन भी ले लिया। बैंक लोन का नोटिस चस्पा होने के बाद फ्लैट धारकों को फर्जीवाड़े का पता चला था। फरवरी 2012 में बिल्डर से फ्लैट खरीदने वाले स्वर्ण जयंतीपुरम निवासी वेदप्रकाश सिंघल ने एसएसपी से शिकायत की थी। जिसके बाद दिसंबर 2018 में बिल्डर समेत 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान बिल्डर व उसके भाई प्रतीक जैन के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू कर दी गयी।....... बिल्डिंग खरीदने वाला भी फर्जीवाड़े में शामिल.... मधुबन बापूधाम चौकी के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया पूरी बिल्डिंग खरीदने वाला दिल्ली निवासी मुकेश गोस्वामी भी फर्जीवाड़े में शामिल है। साथ ही बिल्डर विजयंत जैन का भाई प्रतीक जैन ने भी फ्लैटों की बिक्री व बिल्डिंग की बिक्री में हस्ताक्षर किए हैं। लिहाजा इन दोनों को भी आरोपी बनाया गया है। प्रतीक जैन की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें