फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात कोतवाली पुलिस ने कच्ची शराब बनाते हुए दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने की कार्रवाई - दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, करीब सात लीटर कच्ची शराब की बरामद बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कच्ची शराब बनाने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध रुप से निर्मित कच्ची शराब व उपकरण बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि शुक्रवार शाम उपनिरीक्षक अफसार अहमद टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि क्षेत्र के गांव जंगलग्राम हसनपुर स्थित दो अलग-अलग स्थानों पर बागों में अवैध रुप से कच्ची शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पहले स्थान पर दबिश दी। जहां से पुलिस ने आरोपी लाला उर्फ सुनील पुत्र सोहनलाल को गिरफ्तार किया। साथ ही मौके से अवैध शराब की भट्टी, सिलेंडर, पतीला और पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर दबिश देकर आरोपी प्रवेश पुत्र रामपाल सिंह निवासी गांव हसनपुर को धर दबोचा। साथ ही मौके से दो लीटर कच्ची शराब, भट्टी आदि के उपकरण आदि बरामद किया है। देहात कोतवाल ने बताया कि आरोपी अवैध रुप से शराब का निर्माण कर क्षेत्र में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें