भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदीनगर-मुरादनगर में तिरंगा यात्रा निकाली। गांव से शहर तक निकली यात्रा का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। हालांकि यात्रा से हाईवे पर जाम लग गया।
मोदीनगर में भाजपा नेता संजय सिंह के नेतृत्व तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा अतरौली, शामली, मुहम्मदपुर, फरीदनगर, अमराला, फजलगढ़, चूड़ियाला, सैदपुर, भटजन, मुरादाबाद, तलहेटा गांव होते हुए भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई। संजय सिंह ने कहा कि देश के सम्मान से बड़ा कुछ भी नहीं है।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डा. मंजू शिवाच, स्वदेश जैन, अमित चौधरी, अशोक माहेश्वरी, नवीन जायसवाल, दिनेश सिंहल, पवन सिंहल, राहुल चौधरी, मोनू चौधरी आदि मौजूद रहे। मुरादनगर में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सुबह साढ़े 11 बजे राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने स्कूटी चलाकर किया।
तिरंगा यात्रा आयुध निर्माणी गेट से यात्रा रेलवे रोड, बस स्टैंड, हाईवे, कस्बे, मेनरोड स्थित केएन इंटर कॉलेज से होती हुई आयुध निर्माणी गेट पर आकर समाप्त हुई। डा.रमेशचंद तोमर, महापौर आशु वर्मा, राजा वर्मा, राजीव त्यागी, ज्ञानेंद्र सिंहल, आशा शर्मा, राधेकिशन अरोड़ा, अशोक गोयल, सत्येंद्र शिशौदिया, डा.केशव त्यागी, मान सिंह गोस्वामी, जितेंद्र चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, अशोक खटीक, विवेक गर्ग, विपुल त्यागी, राजीव त्यागी आदि मौजूद रहे।
हाईवे पर लगा जाम, लोग परेशान
मोदीनगर-मुरादनगर में तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों को जाम झेलना पड़ा। मुरादनगर में पुलिस ने रेलवे रोड तिराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रोक दिए।
वहीं तिरंगा यात्रा निकलने से हाईवे के दोनों ओर भीषण जाम लग गया। जाम में फंसे यात्रियों को सुबह 12 से एक बजे तक जाम फंसकर फजीहत झेलनी पड़ी। जाम में एंबुलेंस समेत कई वीआईपी गाड़ियां फंसी नजर आई।
यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां
भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने तिरंगा यात्रा के दौरान यातायात नियम की धज्जियां उड़ा दी। मुरादनगर में तिरंगा बाइक यात्रा में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सिर्फ हेल्मेट पहना। यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ता बिना हेलमेट के थे।
भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को याद किया
भाजपाइयों ने रविवार सुबह पावी सादकपुर गांव से तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीदों को याद किया। साथ ही 70वें स्वत्रंता दिवस पर केंद्र सरकार द्वारा निकाली गई 70 योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया गया। यात्रा का भाजपा समर्थकों ने कई स्थानों पर स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी ने सुबह दस बजे पावी सादकपुर गांव के पास से यात्रा को तिरंगा दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा डीएलएफ, एसएलएफ, चमन विहार, लाल बाग सब्जी मंडी, गिरी मार्केट होते हुए विकास नगर पहुंची।
यहां अंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहब की मूर्ति का माल्यार्पण किया गया। इस दौरान बसंत त्यागी ने देश पर शहीदों को नमन किया। उन्होंने बताया कि 70वें स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र सरकार ने 70 हितकारी योजनाएं लागू की हैं।
उन्होंने मौजूद लोगों को संक्षिप्त में योजनाओं की जानकारी दी। तिरंगा यात्रा में चैनपाल गुर्जर, सोहन पाल, मनीष सिंह, भगत चैहान, एके गोयल, विनोद बंसल, सभासद बबलू शर्मा, सत्ते पंडित और वीरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।