सबसे छोटा बेटा था अरहान
फिरोज खान के अनुसार वह मूल रूप से दिसौरी थाना मुंडाली मेरठ के निवासी हैं मगर अब कई वर्ष से परिवार के साथ मसूरी स्थित मौमीन कॉलोनी में रहते हैं और गाजियाबाद में फेब्रीकेशन का काम करते हैं। फिरोज खान के तीन बेटे हैं, अरहान सबसे छोटा था। उन्होंने बताया कि वह सबसे छोटा था इसलिए लाड-प्यार भी ज्यादा था।
हादसे से पहले पिता को फोन कर पूछा था- अब्बू कब आओगे
बुधवार शाम पौने सात बजे अरहान ने फोन करके पूछा कि अब्बू कब आओगे, वह रोजाना घर के गेट पर खड़ा होकर उसका इन्तजार करता था। फिरोज खान ने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो गेट पर उसे अरहान नहीं मिला तो उसने अपनी पत्नी से मालूम किया कि अरहान कहां है दिखाई नहीं दे रहा, उसकी आसपास तलाश की गई मगर कहीं नहीं मिला।
नाले दिखाई दिया पैर
लगभग ढाई तीन घन्टे के बाद पड़ोसी की नजर नाले में गई तो उसका पैर पानी से ऊपर नजर आया जबकि उसका सिर पानी में डूबा हुआ था। बड़ी मशक्कत के बाद नाले से बच्चे को निकालकर जल्दी से नजदीकी चिकित्सक के पास ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस बोली- शिकायत मिली तो करेंगे कार्रवाई
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर मेडिकल परिक्षण को भेजा। मेडिकल परीक्षण के बाद अरहान के शव को परीजन अपने पैतृक गांव दिसौरी ले गये। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि बुधवार देर शाम पुलिस को बच्चे की नाले में डूबकर मौत होने की सूचना मिली थी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया था, अभी बच्चे के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।