फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लैंडर्स के पांच सैंपल संदिग्ध, अलर्ट जारी

Sat, 30 Apr 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
HORSE - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अश्व प्रजाति और मनुष्य के लिए जानलेवा बीमारी ग्लैंडर्स के लक्षण एक बार फिर पांच घोड़ों में संदिग्ध पाए गए हैं। इसकी पुष्टि के लिए राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा दुबारा सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने तक इन घोड़ों को फिलहाल अलग सेफ जोन में रखा गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डा. बिजेंद्र त्यागी ने बताया कि जनवरी में पांच घोड़ों में पाजिटिव लक्षण मिलने के बाद 400 घोड़ों के सैंपल लिए गए थे। सभी सैंपल राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार में जांच के लिए भेजे गए।

सभी की रिपोर्ट आ चुकी है इनमें से पांच घोड़ों के सैंपल संदिग्ध पाए गए हैं। एक घोड़ा सौंदा, दो मकरैड़ा और दो जावली गांव के हैं। लक्षण पाजिटिव हैं या नहीं यह सुनिश्चित करने के लिए अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक स्वयं आकर सैंपल ले गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद नए दिशा निर्देश जारी होंगे।
विज्ञापन



पूर्व में भी पांच घोड़ों में मिले थे लक्षण
जनवरी माह में भी पांच घोड़ों में ग्लैंडर्स के लक्षण पाए गए थे। रिपोर्ट आने के तत्काल बाद घोड़ों को मार दिया गया था। जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सीकरी मेले में घोड़ों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें