फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: होटल में घुसकर महिला और स्टाफ से की अभद्रता, मालिक को जान से मारने की दी धमकी; केस दर्ज

Thu, 14 Sep 2023 12:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

राज्यसभा सांसद का रिश्तेदार समेत पांच लोगों ने रेडिसन होटल में घुसकर महिला और स्टाफ से अभद्रता की। साथ ही होटल के मालिक को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
रेडिसन होटल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशांबी में स्थित रेडिसन होटल के मालिक करण जैन को पांच लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। करण ने दो आरोपियों की पहचान की है, जिसमें आरोपी गौरव अग्रवाल को गाजियाबाद में रहने वाले राज्यसभा सांसद का रिश्तेदार बताया है। कौशांबी थाने में गौरव अग्रवाल और दीपक अहलावत समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


रेडिसन होटल के मालिक करण जैन का आरोप है कि दोपहर 12:30 बजे पांच लोगों ने होटल के अंदर जाकर महिला और अन्य स्टाफ से अभद्रता की। इस सूचना पर वह वाइस प्रेसिडेंट के ऑफिस में पहुंचे तो गौरव अग्रवाल और दीपक अहलावत ने उन्हें ऊपर से नीचे फेंकने की धमकी दी। इस मामले में डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल का कहना है कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को राज्यसभा सांसद का रिश्तेदार बताया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रहे हैं। प्रथम दृश्य मामला लेनदेन का सामने आया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें