फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, 14 वाहन व पार्ट्स बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने दिल्ली व गाजियाबाद में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 13 बाइक, एक स्कूटी व कुछ बाइक के पार्ट्स बरामद हुए हैं। पुलिस गिरफ्तार वाहन चोरों को जेल भेजकर उनके फरार साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस ने ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोककर कागजात के संबंध में पूछताछ की। दोनों कागजात दिखाने में असमर्थ रहे। दोनों ने अपने नाम मोहित शर्मा उर्फ रिहान निवासी खड़खड़ी रोड, मुकीम उर्फ तेली निवासी अशोक विहार बताए। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बाइक को चोरी की होना बताया। साथ ही अन्य चोरी के वाहन गोदाम में खड़े होने की जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर गोदाम पर छापा मारा गया जहां अन्य वाहन बरामद हुए। उन्होंने बताया कि वह मोनू उर्फ दानिश निवासी खड़खड़ी रोड, रहीश निवासी शिव विहार दिल्ली और दानिश निवासी शंकर विहार कालोनी लोनी के साथ मिलकर वाहन चोरी करते थे।
कबाड़ी को बेचते थे वाहन
वाहन चोरों ने पुलिस को बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए बाइक की नंबर प्लेट बदलकर वाहन चोरी करते थे। चोरी के वाहन खड़ा करने के लिए खड़खड़ी रोड पर गोदाम बनाया हुआ था। जहां वाहनों के पार्ट अलग कर उन्हें कबाड़ी को चार से पांच हजार रुपये में बेच दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काबड़ी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि वाहन चोरों से छोटा कबाड़ी वाहन खरीदकर बड़े कबाड़ी को बेचता था। कबाड़ी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें