फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रांसपोर्टर के पैन कार्ड पर फर्जी तरीके से बनवा लिए पांच क्रेडिट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संजयनगर सेक्टर 23 के रहने वाले ट्रांसपोर्टर दलजीत सिंह के पैन कार्ड का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर पांच क्रेडिट बनवा लिए। दलजीत सिंह का कहना है कि पांच क्रेडिट कार्ड अलग-अलग बैंकों से जारी कराए गए हैं। जिनके जरिये करीब तीन लाख की रकम का इस्तेमाल कर लिया गया है।
विज्ञापन


दलजीत सिंह का कहना है कि करीब पांच महीने पहले उन्होंने अपना सिविल स्कोर चेक कराया तो पता चला दलजीत सिंह नाम के व्यक्ति ने ही उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल करके एक क्रेडिट कार्ड बनवा लिया। वह साहिबाबाद के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन के थापर अपार्टमेंट का रहने वाला है हालांकि उसके पिता का नाम अलग है। इसके लिए उन्होंने दलजीत से संपर्क किया तो उसने बैंक की गलती बताते हुए सही कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कुछ समय बाद फिर सिविल स्कोर चेक किया तो पता चला कि उनके पैन कार्ड पर पांच क्रेडिट कार्ड बनवा लिए गए। एक कार्ड 1.20 लाख रुपये की लिमिट का है। मामले में उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में दलजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें