फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक को मारी थीं पांच गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे किनारे भोजपुर के गांव कलछीना से बरामद अज्ञात शव की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक को .32 बोर की पिस्टल से सीने और पेट में पांच गोली मारने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त में पांच टीमें लगे होने का दावा किया है।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम को मंगलवार दोपहर गश्त के दौरान भोजपुर के गांव कलछीना के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। शरीर पर गोली के निशान थे और चेहरा जानवर नोच रहे थे।
सूचना के बाद एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना और भोजपुर थानाध्यक्ष सचिन बालियान ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। काफी प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक को गोली मारने का खुलासा हुआ। बदमाशों ने .32 बोर की पिस्टल से युवक के सीने और पेट पर पांच गोली मारी थी। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के सीने व पेट में पांच गोली लगने की पुष्टि हुई है। चार गोली शरीर में धंस गई और एक गोली शरीर के पार हो गई। एसीपी ने आशंका जताई कि किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे फेंक दिया।
एसीपी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त में पांच टीमें लगी हुई है। टीमें एक्सप्रेसवे समेत आसपास के मुख्य मार्गाें के सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस का सहारा ले रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें