फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबानों का दुश्मन कौन?: गाजियाबाद में पांच भैंसों को जहर देकर मार डाला, 10 गंभीर; पशुपालक ने कराया केस

Thu, 29 Oct 2026 06:13 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

वेव सिटी के काजीपुरा में अज्ञात शख्स ने जहर देकर किसान मनोज कुमार की पांच भैंसों को मार डाला। 10 अन्य भैंसों का इलाज जारी है। पीड़ित किसान ने अज्ञात के खिलाफ धारा 325 में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
भैंसों को जहर देकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र के काजीपुरा में अज्ञात शख्स ने जहर देकर पांच भैंसों की जान ले ली। अन्य कई भैंसों की हालत गंभीर है। पीड़ित किसान ने अज्ञात के खिलाफ धारा 325 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अभी 10 का इलाज जारी है।

विज्ञापन


पीड़ित किसान मनोज कुमार पुत्र किरनपाल सिंह, निवासी ग्राम काजीपुरा वेव सिटी मे अपने घर के पास घेर में गायों-भैंसों की डेयरी संचालित करते हैं। मनोज चौधरी ने बताया कि वह 27 अक्तूबर की रात 11 बजे अपने घेर में 23 पशुओं को ठीक ठाक छोड़कर घर चले गये थे, लेकिन 28 अक्तूबर की सुबह 5 बजे जब वह अपने घेर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि उनकी तीन भैंसें मृत अवस्था में पड़ी थीं और अन्य दो भैंसें मरने की स्थिति में तड़प रही थीं, जिनके मुंह से झाग निकल रहा था। दोनों भैंसों की भी कुछ ही देर में मृत्यु हो गई थी।

Trending Videos

पीड़ित मनोज कुमार का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी भैंसों के चारे में जहर मिलाया गया है। इस घटना की सूचना तुरंत पशु चिकित्सक को दे दी गई, मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर धारा 325 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

घटना के वक्त मरी भैंसें और संदिग्ध चारा मौके पर ही मौजूद था। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक संजीव कुमार व टीम ने सभी भैंसों का इलाज किया था, लेकिन वह 5 भैंसों को नहीं बचा सके। अभी 10 पशुओं का इलाज शुक्रवार शाम तक किया जाएगा। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित किसान मनोज की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 325 में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, भैंसों का मेडिकल परीक्षण कराकर सैंपल लैब को भेज दिये गए हैं, जांच-पड़ताल की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें