28 मई को मनाया जाएगा मासिक धर्म स्वच्छता दिवस - किशोरियों को सैनिटरी पैड के बारे में जागरूक करेगी गायनी सोसायटी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। गाजियाबाद ऑब्स्ट्रेक्टि एंड गायनोलॉजिकल सोसायटी द्वारा 28 मई को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाएगी। इसके तहत किशोरियों को जागरूक करने के साथ ही यह भी जानकारी दी जाएगी कि सैनिटरी पैड का डिस्पोजल एक बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है। सही तरीके से डिस्पोजल न होने से कचरे बढ़ रहे हैं और इससे भूमिगत जल दूषित हो रहा है। यह लोगों के लिए खतरनाक स्थिति है। सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. अल्पना कंसल ने बताया कि ग्रीन मासिक धर्म ड्राइव के तहत इस समस्या के समाधान के प्रति महिलाओं को रियूजेबल सैनेटरी नैपकिन व मैनस्ट्रुअल कप के इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया जाएगा। लॉक डाउन के चलते फिलहाल इस ड्राइव को सोशल मीडिया के जरिए चलाया जाएगा। डॉ. विनीता मित्तल ने बताया कि यह न केवल कचरे के बोझ को कम करने में मदद करेगा बल्कि महिलाओं को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सशक्त करेगा। इस अवसर पर सोसायटी द्वारा एक जागरूकता वैबिनार का आयोजन किया गया। इसमें पैनलिस्ट के तौर पर डॉ मोनिका केसरवानी ने अभियान से जुड़ा एक वीडियो दिखाया। डॉ. अंजना सभरवाल, डॉ. शेहला जमाल, डॉ. अर्चना वर्मा, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. वीबी जिंदल, डॉ. नवनीत वर्मा मौजूद रहे। ----------------- आशुतोष यादव