फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घरों में घुसकर बच्चों की साइकिल चुराने वाले पांच पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। घरों में घुसकर बच्चों की साइकिल चुराकर बेचने वाले पांच आरोपियों को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रोजगार की तलाश में सुल्तानपुर से आए दो युवक मुरादनगर के अन्य आरोपियों की मदद से साइकिल चोरी करते थे। ग्राहकों को खोजकर उन्हें एक से दो हजार रुपये में बेचकर रुपये आपस में बांटकर शौक पूरे करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 13 साइकिलें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले 15 दिनों में घरों से बच्चों की साइकिल चोरी होने की शिकायत अभिभावकों ने दर्ज कराई थी। जांच पड़ताल में सामने आया कि एक गिरोह घरों में घुसकर बच्चों की साइकिल चोरी करता है।
बताया कि रविवार की दोपहर गश्त कर रही पुलिस ने जैनमती उजागरमल इंटर कॉलेज के नजदीक तीन लोगों को बच्चों की पांच साइकिल के साथ देखा। तीनों युवक साइकिल से ग्राहक खोज रहे थे। पुलिस ने तीनों लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह घरों के बाहर बने पार्क में खड़ी साइकिल दीवार फांदकर चुरा लेते हैं और एक से दो हजार रुपये में बेच देते हैं। आरोपियों से 13 साइकिल बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विशाल उर्फ मानव निवासी जलालाबाद थाना मुरादनगर, उमेश उर्फ लाला निवासी सरना थाना मुरादनगर, विकास कुमार निवासी कटघरे पूरे चौहान थाना करौंदीकलां जनपद सुल्तानपुर, सोमनाथ कुमार निवासी घुटिया सिमरा माली, जनपद औरंगाबाद बिहार और मनोज तिवारी निवासी कछनावा, बंधुआकलां सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें