फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक को चाकू मारने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। परमानंद विहार कॉलोनी में झगड़े के बाद युवक पर चाकू से हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि परमानंद विहार कॉलोनी में रहने वाले सप्पन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई तपन की 31 दिसंबर की रात किसी बात को लेकर राहुल गार्डन निवासी शिवम और समीर से कहासुनी हो गई थी। आस पास के लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर वहां से भेज दिया।
कहासुनी को लेकर शिवम पक्ष के लोग रंजीश रखने लगे। इसके बाद शिवम अपने चार साथियों नवीन, गगन, विशाल उर्फ काना और मनीष के साथ मिलकर भाई तपन के साथ मारपीट की। जब भाई ने भागने का प्रयास किया तो विशाल, गगन और मनीष ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

इस दौरान शिवम और नवीन ने भाई की कमर पर चाकू से वार किया और लहूलुहान कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की शिकायत पुलिस से की। एसीपी ने बताया कि पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें