फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर के बाहर थैली में भरकर फेंकी मछली, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के संगम विहार सेक्टर आठ स्थित राजीव कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र मिश्रा ने अपने पड़ोसी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पड़ोसी पर घर के बाहर थैली में भरकर मछली फेंकने का आरोप लगाया है। बुधवार सुबह दोनों पक्षों में हंगामे के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन


रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पड़ोसियों ने कुछ दिन पहले उनके घर की छत पर मछली फेंकी थी। करीब 20 दिन पहले घर की रसोई के बाहर दोबारा आरोपियों ने पॉलिथिन में भरकर मछली फेंक दी। बच्चों की गलती समझकर मामला रफा-दफा कर दिया। आरोप है कि 28 जनवरी की सुबह एक बार फिर उनके घर के बाहर मछली पड़ी मिली। उन्होंने इसका विरोध किया तब आरोपियों ने झगड़ा शुरू कर दिया और अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। तब उन्होंने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को बुलाया। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें