फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मंगेतर को फोटो व चैट भेज तुड़वाया पहली पत्नी का रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पहले पति पर उनकी फोटो व चैट उनके मंगेतर को भेजकर रिश्ता तुड़वाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनका पहला पति उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने बताया कि उन्होंने 2022 में भूषण नागर से कोर्ट मैरिज की थी। कुछ समय बाद भूषण व उसका साथी गजेंद्र उन्हें धमकी देने लगे और उनका तलाक करा दिया। बाद में उनके परिजनों ने उनका रिश्ता दूसरी जगह करा दिया। इसकी जानकारी भूषण को हो गई। भूषण ने उनके फोटो व बातचीत के स्क्रीनशॉट उनके मंगेतर को भेज दिया और रिश्ता तुड़वा दिया। मामले में उन्होंने भूषण और गजेंद्र के खिलाप क्रासिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें