फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पहिले-पहिले हम कईनी, छठी मईया वरत तोहार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पहिले-पहिले हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहार...गोदी के बलकवा के दिह, छठी मईया ममता दुलार..., केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके झुके, कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय... जैसे पारंपरिक गीतों के साथ छठ महापर्व के तीसरे दिन श्रद्धालु कांधे पर गन्ना और सिर पर फलों का टोकरा रखे छठ घाट पर पहुंचे। रविवार शाम व्रतियों ने हिंडन नदी, गंगनहर और कालोनियों व सोसायटियों में बने घाटों पर जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे व्रती परिजनों के साथ शहर के प्रमुख 74 घाटों पर गीत गाते हुए पहुंचे। रविवार की सुबह नंदग्राम, विजयनगर, संजयनगर, सुदामापुरी, घंटाघर सहित सभी बाजार, चौराहों पर फल और पूजा सामग्रियों की खूब खरीदारी हुई। महंगाई के बावजूद व्रतियों ने फलों की खरीदारी की। सुबह उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पण के साथ ही चार दिवसीय छठ संपन्न के साथ ही व्रती का 36 घंटे का निर्जला उपवास भी खत्म हो जाएगा।

सोसायटियों में रही छठ पर्व की धूम

क्रॉसिंग रिपब्लिक की विभिन्न सोसायटी में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की। सूर्य देव और छठ मैया से मन्नते मांगी। वहीं, राजनगर एक्सटेंशन के फारच्यून रेजिडेंसी में व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य की आराधना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। रिवर हाइट्स सोसायटी के अलावा, एनएच-9 के किनारे सभी सोसायटियों में छठ पर्व मनाया गया।
विज्ञापन



लोकगायक ने की छठ मैया की उपासना
पूर्वांचल समाज के अध्यक्ष तारकेश्वर दुबे ने बताया कि बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में छठ पर्व मनाया गया। इसमें करीब पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गाजीपुर के दिवंगत भोजपुरी लोकगायक बालेश्वर यादव के बेटे अवधेश यादव की पार्टी ने पूरी रात छठ मैया की उपासना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें