फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पहले हत्या का प्रयास फिर तीन तलाक देकर पत्नी को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र स्थित शहीद नगर निवासी आशिया ने अपने पति फिरोजाबाद निवासी शाहरुख समेत ससुराल के अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुराल वालों ने प्रताड़ित छत से फेंककर हत्या का प्रयास किया। इसके बाद शादी समारोह में मौलवी के सामने तीन तलाक देकर उन्हें छोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में आशिया ने बताया कि वर्ष 2018 में उनका निकाह शाहरुख से हुआ था। निकाह के बाद से सास और ननद उन्हें प्रताड़ित करती थीं और पति मारपीट। आरोप है कि विरोध करने पर ननद ने उनका गला दबाने का प्रयास भी किया। बताया कि अप्रैल 2025 में वह मौसेरी बहन की शादी में पति के साथ एटा गई थीं। यहां पर पति ने उनसे मारपीट की। यहां तक कि छत से फेंककर हत्या का प्रयास भी किया। शोर मचाने पर शादी में शामिल लोग छत पर पहुंचे और उन्हें बचाया। बताया कि जब बीच-बचाव के दौरान निकाह कराने वाले काजी भी छत पर आ गए। आरोप है कि तभी पति ने अन्य लोगों के सामने मारपीट करते हुए उन्हें तीन तलाक दे दिया और वहीं छोड़कर चला गया। महिला ने एटा के संबंधित थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने गृह जनपद में दर्ज कराने की सलाह देकर भेज दिया। यहां साहिबाबाद थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने पारिवारिक मामला बताते हुए कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की। तब कहीं जाकर पुलिस ने 11 दिसंबर की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि जिन लोगों का नाम महिला ने अपने बयान में खोला है उनसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। साथ ही नोटिस भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें