फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रोडवेज की सभी बसों में रखवाए गए प्राथमिक उपचार के बक्से

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। रोडवेज डिपो से संचालित सभी बसों में बुधवार तक प्राथमिक उपचार बक्सों में दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन

एआरएम के औचक निरीक्षण में पिछले दिनों कई बसों से प्राथमिक उपचार बक्सों से दवाएं गायब मिलीं और जिन बसों में दवाएं थीं उनमें से ज्यादातर एक्सपायर पाई गईं। एआरएम ने बस मालिकों से दवाएं न होने का कारण पूछा तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जबकि रोडवेज हर महीने दो लाख से ज्यादा की दवाओं का भुगतान बस मालिकों को कर रहा है। एआरएम निर्मल कुमार वर्मा ने बताया कि अब सभी बसों के प्राथमिक उपचार बक्सों में बेंडएड, पट्टी, बुखार की दवा, चोट लगने की दवा और डिटॉल रखवा दिए हैं। रोडवेज के कर्मचारियों को हर सप्ताह निरीक्षण कर रिपोर्ट करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें