फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लापता युवती की बरामदगी की मांग, थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी से बाजार गई 21 वर्षीय युवती लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर दी। हिंदू जागरण मंच ने युवती की बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार को थाने पर हंगामा किया।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि दो दिन पूर्व उनकी 21 वर्षीय पुत्री खरीदारी के लिए बाजार गई थी, मगर लौटी नहीं। परिजनों ने युवती को काफी तलाशा, उसका कोई पता नहीं लगा। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी पंकज कंसल, नीरज शर्मा कई कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को थाने पहुंचे। उन्होंने युवती की बरामदगी को लेकर थाने पर हंगामा किया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर अरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश के लिए दो टीमों का गठन कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें