फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका लेकर भी फर्म ने नहीं उठाया कूड़ा

Thu, 14 Apr 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की दौड़ में पिछड़ने की बड़ी वजह गंदगी भी रही थी। निगम ने इसके बाद स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की योजना बनाई, लेकिन एक प्राइवेट फर्म ने इस पर भी ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन


फर्म ने कूड़ा कलेक्शन का कांट्रेक्ट तो ले लिया, लेकिन दो महीने बाद भी काम शुरू नहीं किया। नगर आयुक्त ने फर्म को चेतावनी दी है। एक सप्ताह में काम शुरू न करने पर नोटिस जारी कर अनुबंध रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

निगम के स्वास्थ्य विभाग ने ट्रायल बेस पर शुरू की गई इस योजना में सबसे पहले वसुंधरा जोन की कालोनियों और साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र को शामिल किया था। कूड़ा कलेक्शन की एवज में प्रत्येक मकान से 70 रुपये कामर्शियल संस्थानों से 100 और उद्योग से 500 रुपये प्रतिमाह यूजर चार्ज तय किया गया है।
विज्ञापन


फर्म को घरों से कूड़ा लेकर अपने प्लांट पर निस्तारण करना है। नगर निगम ने एक प्राइवेट फर्म को मेयर उपचुनाव से पहले ही पांच साल के लिए कांट्रेक्ट दे दिया था। फर्म को वर्क आर्डर भी जारी किया जा चुका है। अभी भी फर्म ने काम शुरू नहीं किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें