गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र की अमन कॉलोनी में रहने वाले जाकिर पर पड़ोस में रहने वाले सलमान ने अपने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। घटना छह अक्तूबर की रात की है। मामले में जाकिर के भाई साकिर ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है।
साकिर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह अक्तूबर की रात को जाकिर के पड़ोस में एक व्यक्ति शराब पी रहा था। जाकिर ने विरोध किया तो सलमान ने नली उर्फ नदीम व दो अन्यों के साथ मिलकर तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बचे। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कैलाभट्ठा निवासी सलमान और सलीम है। एसीपी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।