फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रंजिशन की गई थी मंजू के घर पर फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर में मंजू के घर पर आरोपियों ने रंजिश में पीड़ित को सबक सिखाने के लिए फायरिंग की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से अवैध असलाह बरामद किया ।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात गश्त के दौरान मोहल्ला श्योदत्त निवासी प्रिंस (24वर्ष), मोहल्ला रामनगर,बिलाल मस्जिद निवासी रिहान (19वर्ष), सिकंदराबाद रोड निवासी तुषार (23वर्ष) गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से तीन तमंचे, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। एक आरोपी कुनाल को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया कि चारों आरोपी दोस्त है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मंजू से रंजिश के चलते उसे सबक सिखाने के लिए उसके घर पर फायरिंग की थी। पूर्व में आरोपी पीड़ित परिवार के साथ आपराधिक वारदात कर चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें