गाजियाबाद। विजयनगर के प्रताप विहार सेक्टर-12 में गाली-गलौज के मामले में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में मारपीट के साथ एक पक्ष ने फायरिंग कर दी गई। मामले में सुंदर ने विजयनगर थाने में अमन, सोनी और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपियों ने तीन गोली चलाई थीं।
सुंदर का कहना है क्या कि वह रात को ई-रिक्शा चला कर आए थे और दूध लेकर अपने घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अमन और सोनी आगे चल रहे थे। आरोप है कि वे बिना वजह गाली गलौज करने लगे, कारण पूछने पर उनके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद उनका भाई सोनू और पड़ोसी बचाव में आए तो सोनी ने भाई पर चाकू से हमला किया। इसके बाद उन्होंने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पत्थरबाजी और फायरिंग होती हुई नजर आ रही है। एसीपी कोतवाली निमिष पाटिल ने बताया कि घटना 11 नवंबर की देर रात की है। मौके से पुलिस को एक गोली चलने के सबूत मिले हैं। मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश टीम लगी हैं।