फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कंस्ट्रक्शन फर्म कर्मी के यहां छापे में मिला पटाखे बनाने का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी।
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर चार निवासी मनीष गर्ग के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे व पटाखे बनाने का सामान बरामद किया है। यह माल 21 अगस्त की रात तब बरामद हुआ जब एक मामले में आयकर विभाग की टीम मनीष गर्ग के घर छापा मारने पहुंची थी।
आयकर अधिकारियों ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने 21 अगस्त की रात सामान जब्त कर मनीष गर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कौशांबी थाने में तैनात दरोगा नीरज राठौड़ की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त की रात उन्हें मनीष गर्ग के मकान में अवैध रूप से एकत्र कर रखे गए पटाखे व पटाखे बनाने का सामान होने की सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचे तब पता चला कि वहां आयकर विभाग की छापामारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मनीष गर्ग नोएडा स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी में प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। कंपनी के कार्यालय पर आयकर विभाग का छापा पड़ा था। इसी सिलसिले में आयकर विभाग की टीम मनीष गर्ग के घर पहुंची थी।
तलाशी के दौरान उन्हें पटाखे बनाने के सामान से भरे दो बोरे मिले थे। इनका वजन करीब 20 किलोग्राम था। एसीपी ने बताया कि सामग्री कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें