फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: मकान के बेसमेंट में कंप्रेसर फटने से लगी आग, तीन लोग झुलसे; दमकलकर्मी मौके पर

Fri, 09 Jun 2023 03:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

फैक्ट्री में आग लगने के दौरान महिला समेत तीन लोग झुलस गए। इनमें रेखा उमाकांत और उमेश शामिल हैं। अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र कुमार का कहना है कि मौके पर चौथा आदमी भी था लेकिन वह वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
मकान में आग लगने से निकलता धुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के राजीव विहार कॉलोनी में मकान के बेसमेंट में कंप्रेसर फटने से आग लगने की खबर है। बेसमेंट के अंदर प्लास्टिक और स्क्रैप की फैक्ट्री चल रही थी। सुबह 11 बजे अचानक धमाका होने से आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे। मकान से आग निकलती देखकर लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल और एफएसओ सत्येंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


फैक्ट्री में आग लगने के दौरान महिला समेत तीन लोग झुलस गए। इनमें रेखा उमाकांत और उमेश शामिल हैं। अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र कुमार का कहना है कि मौके पर चौथा आदमी भी था लेकिन वह वहां से भाग निकला। आग से झुलसे तीनों लोगों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एहतियात के तौर पर अग्निशमन अधिकारियों ने मकान के अंदर किसी को जाने की इजाजत नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें