फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गत्ता बनाने की फैक्टरी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित मोदी इंडस्ट्रीज समूह की गत्ता बनाने की फैक्टरी में रविवार देर रात करीब 1 बजे भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। दमकल कर्मियों ने 7 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

एफएसओ अमित कुमार ने बताया कि जेसीबी की मदद से फैक्टरी के पिछले हिस्से की दीवार तोड़कर दमकल कर्मी परिसर में दाखिल हुए। रात भर आग बुझाने का काम जारी रहा। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद सुबह आठ बजे आग पर काबू पा लिया गया। एफएसओ ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग के कारण का पता लगाया जा रहा है। मोदी समूह के जीएम पीआर डीडी कौशिक का कहना है आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें