नगर पालिका बुलंदशहर द्वारा बनाए गए एमआरएफ सेंटर में पिछले तीन दिन से लगातार कूड़े के ढेर को आग के हवाले किया जा रहा है। जबकि एमआरएफ सेंटर में कचरे को अलग-अलग करके, उसे पुनर्चक्रण योग्य सामग्री में बदलने और फिर से उपयोग के लिए तैयार करने में मदद करता है।
विज्ञापन
लेकिन यहां पर यह सुविधा अभी तक शुरू नहीं की गई है। लेकिन कूड़े-कचरे को आए दिन आग के हवाले किया जाता रहता है। इससे आस-पास के लोगों को भी परेशानी होती है।
सोमवार सुबह को एमआरएफ सेंटर पर कूड़े के ढेर से दो से तीन घंटे तक आग जलती रही। जिसके धुएं से वायु प्रदूषण भी बढ़ा। अवकाश होने के चलते कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।