फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शाॅर्ट सर्किट से मकान के तीसरी मंजिल पर लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थाना क्षेत्र के गीतांजलि विहार में रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे मकान के तीसरी मंजिल पर बने दो कमरों में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर दमकलकर्मी दो गाड़ी लेकर रवाना हुए लेकिन गली के घुमावदार व संकरी होने से मौके पर गाड़ियां पहुंच नहीं पाईं। दमकलकर्मियों ने नगरपालिका परिषद के टैंकरों की मदद से करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गीतांजलि विहार निवासी ईश्वर दयाल मिश्रा किराये के मकान में रहते हैं। वह निजी कंपनी से जुड़कर बाइक चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। घर में पत्नी और दो बेटे हैं। उन्होंने बताया कि रात साढ़े दस बजे वह खाना खाकर सो गए थे। बेटा योगेश कम्प्यूटर पर पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान बिजली के बोर्ड में शाॅर्ट सर्किट हुआ और कमरे में आग लग गई। आग की लपटें फैलने के बाद लोगों ने बाल्टी से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच उनके छोटे भाई दीनदयाल ने पास की चौकी पर सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि वैशाली फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था लेकिन गली संकरी होने की वजह से मौके पर नहीं पहुंच पाई। इसके बाद नगरपालिका परिषद के टैंकरों को बुलाकर दमकल की गाड़ी से जोड़ा गया। इसके बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम किया। करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की आग से कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें