साहिबाबाद। टीला मोड़ के राजपुर गांव में सोमवार शाम झोपड़ियों में आग लग गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम दो गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंची। आग बुझाने का काम किया। दमकल कर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल ने बताया कि साहिबाबाद स्टेशन से दो गाड़ियों के साथ अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र कुमार टीम लेकर मौके पर पहुंचे थे। एक खेत में दो झुग्गियों में आग लगती देखकर तुरंत टीम ने उसे बुझाने का काम किया। टीम ने पहले ही झुग्गियों में रहने वाले जगदीश पुत्र नानू और देवेंद्र पुत्र वीरेंद्र के परिवार की महिलाएं व बच्चों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। झुग्गी में रखा एक छोटा सिलिंडर लीकेज होने से उसके फटने की आशंका बढ़ गई थी लेकिन टीम ने सिलिंडर को बाहर निकालकर उसे काबू किया। इसके बाद ट्रैक्टर और बाइक में लगी आग को बुझाया गया। दूसरी टीम ने झुग्गियों के घरेलू सामान को जलने से बचाया। टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत से खेत में फैलती आग को काबू कर लिया।