फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिना एनओसी चल रही तीन फैक्टरियों में लगी आग, दमकल की सात टीमों ने तीन घंटे में पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लालकुआं के पास कृष्णा विहार कॉलोनी में एक ही परिसर में संचालित कूलर बनाने, गत्ता बनाने और वॉश बेसिन के पार्ट बनाने की तीन फैक्टरियों में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की सात टीम मौके पर पहुंची, और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। फैक्टरी में आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे और न ही संचालक के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी थी। अब अग्निशमन विभाग फैक्टरी संचालक को नोटिस भेजेगा, साथ ही जिला उद्योग केंद्र को लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि कृष्णा विहार कॉलोनी में राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास में हर्षवर्धन गुप्ता पुत्र श्री रवि प्रकाश गुप्ता की फैक्टरी है। घंटाघर कोतवाली फायर स्टेशन में शनिवार देर रात 12:21 बजे फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल कोतवाली से अग्निशमन अधिकारी समेत चार फायर टेंडर, फायर स्टेशन वैशाली से दो और एक फायर टेंडर साहिबाबाद से भेजे गए। उन्होंने बताया कि आग इतना विकराल रूप ले चुकी थी कि भीतर घुसना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद मशक्कत कर कर्मचारी अंदर दाखिल हुए और आग के चारों ओर से पानी की बौछार शुरू की गई। करीब तीन घंटे लगातार प्रयास करने पर आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि आग लगने से फैक्टरी में रखा सारा सामान जल गया था। इस स्थान को तीन अलग-अलग फैक्टरी के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। श्रीश्याम इंडस्ट्रीज के गोदाम के रूप में इस्तेमाल कर वाॅश बेसिन आदि समान रखा जाता था। दूसरे हिस्से में गत्ते की फैक्टरी के रूप में तीसरे हिस्से को कूलर आदि बनाने के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे के वक्त फैक्टरी बंद थी और कोई कर्मचारी उसमें नहीं था। इसकी वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है।

न आग बुझाने के लिए पानी का इंतजाम था, न एनओसी ली थी
फैक्टरी मालिक से पूछताछ और बिल्डिंग का निरीक्षण करने से जानकारी मिली है कि न तो उन्होंने एनओसी ले रखी थी और न ही फैक्टरी में आग बुझाने के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल का कहना है कि फैक्टरी में अग्निशमन उपकरण न लगाने और बिना एनओसी लिए फैक्टरी संचालित करने पर संचालक को नोटिस भेजेंगे। जब तक फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं लगाया जाएगा, तब तक फैक्टरी का संचालन नहीं हो सकेगा। जिला उद्योग केंद्र को भी सोमवार को रिपोर्ट भेजकर फैक्टरी का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी। अग्निकांड के वक्त फैक्टरी में कर्मचारी होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें