फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किसान के घेर में लगी आग, लाखों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। कस्बा निवाड़ी के खिंदौड़ा गांव में बुधवार को भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग की लपटें आसपास के मकानों तक पहुंच गई। इसके चलते वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना के तीन घंटे बाद फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। ग्रामीणों ने स्प्रे मशीन तथा अन्य साधनों के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

गांव खिंदौड़ा निवासी नवीन त्यागी अधिवक्ता है और गांव में खेती बाड़ी करते हैं। बताया गया कि बुधवार को उनके घेर से अचानक आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगीं। दहशत में आए आसपास के लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। आग के कारण मकान की छत गिर गई तथा कीमती सामान जल गया। पुलिस और ग्रामीणों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नवीन त्यागी का आरोप है कि फायरब्रिगेड की गाड़ी घटना के तीन घंटे बाद पहुंची तब तक सभी सामान जल चुका था। फायरब्रिगेड से देर से पहुंचने के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। फायर स्टेशन प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही गाड़ी रवाना कर दी गई थी। कस्बा पतला के आसपास पहुंचकर गाड़ी खराब हो गई। इसके बाद एक गाड़ी सीकरी मेले से तथा दूसरी साहिबाबाद से भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें