फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डेयरी में लगी भीषण आग, आठ पशु व डेयरी संचालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 08 Dec 2022 11:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी की एक डेयरी में आग लगने से आठ पशु और डेयरी चलाने वाले की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
डेयरी में आग से खाक सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी स्थित एक डेयरी में देर रात आग लग गई। आग लगने से डेयरी में बंधे हुए 8 पशु व डेयरी संचालक की जल कर मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।

विज्ञापन


बेहटा हाजीपुर नहर रोड स्थित गोल्डी पब्लिक स्कूल के पास एक डेयरी में अचानक रात में आग लग गई। डेयरी में कई पशु बंधे हुए थे। आग इतनी जबरदस्त थी कि डेयरी में बंधे 8 पशुओं की आग में जलने से मौत हो गई। डेयरी के अंदर ही संचालक भी आग में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके  पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है। शुरुआती जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है।

ढिकोली जिला बागपत के रहने वाले 69 वर्षीय सत्यवीर सिंह 25 सालों से संगम विहार कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। उनकी कालोनी में बेहटा हाजीपुर नहर रोड पर भैंस डेयरी है। देर रात वह डेयरी के अंदर कमरे में सो रहे थे। कमरे में कुछ पशु भी बंधे थे। अचानक करीब 11:30 बजे कमरे में आग लग गई। आग लगी देखकर आसपास के लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर पानी डाला। आग बुझने तक डेयरी संचालक व पशुओं की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की सूचना पर लोनी एसडीएम हिमांशु वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के बाद परिजनों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें